फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज ने युवक को लगाया डेढ़ लाख चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरामऊ। थाना क्षेत्र के कछौरा गांव निवासी सालिग राम प्रजापति को पांच लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने डेढ़ लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने का गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में सालिग राम ने बताया है कि वह पेशे से राजगीर हैं। उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पांच लाख रुपये का लोन दिलाने और इसके लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरा करने के लिए कुछ पैसे की मांग की। मैं उसके झांसे में आ गया। उसके कहने के अनुसार धीरे-धीरे कर डेढ़ लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद लोन देने की बात आई तो टीडीएस के नाम पर और तीन हजार की मांग करने लगा। जब मैंने इन्कार किया तो लोन दिलाने के लिए आज-कल कहते हुए टालता रहा। फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें