निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के वांटेड अभियुक्त को पुलिस ने दशमी बारी के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जलालपुर के लालपुर गांव निवासी अभियुक्त सूबेदार सिंह ( 23) बरसठी के महमूदपुर गांव निवासी शनि सिंह व उनके दोस्तों से नौकरी के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। सभी लोगों को नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जब वह लोग नौकरी के लिए गए तो पता चला कि मामला फर्जी है। शनि सिंह ने सूबेदार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।