फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पेश की मिसाल: चौथी बेटी के जन्म पर मनाया ऐसा जश्न, देखता रह गया पूरा शहर; भव्य हुआ लाडली का स्वागत

Sat, 11 Jan 2025 06:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में एक शिक्षक ने बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न मनाया कि लोगों में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने चौथी बेटी के जन्म पर घर और गाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया। 
विज्ञापन
बेटी के जन्म पर मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के नगर क्षेत्र के एक शिक्षक ने अपनी चौथी बेटी की पैदाइश पर जश्न मनाकर मिसाल पेश की। जैसे दुल्हन को विदा कराकर घर लाया जाता है, उसी तरह वह बेटी को अस्पताल से घर लेकर आए। उनके इस अंदाज की सराहना हो रही है।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर के शिक्षक आशुतोष त्रिपाठी को तीन पुत्रियां प्रतिष्ठा (16), संस्कृति (14), समृद्धि (10) हैं। बुधवार को एक निजी अस्पताल में चौथी पुत्री पैदा हुई तो परिजनों में मायूसी छा गई लेकिन आशुतोष त्रिपाठी अस्पताल में ही खुशियां मनाने लगे। अस्पतालकर्मियों और परिजनों में मिष्ठान बांटा। बुधवार को जब बिटिया को घर लाने का वक्त आया तो उन्होंने अपनी कार और घर को दुल्हन की तरह सजाया। अस्पताल परिसर को भी सजाया गया।

ढोल-नगाड़ों के साथ शाही अंदाज में अस्पताल से बेटी को घर लाए। घर की चौखट पर पहुंचते ही तीनों बहनें प्रतिष्ठा, संस्कृति और समृद्धि ने चौथी बहन (अम्मू) सौभाग्या का नाच गाने और सोहर गीतों से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी पुत्री का स्वागत शायद ही कभी ऐसे हुआ हो। त्रिपाठी ने कहा कि समाज में संदेश देना चाहता हूं कि लड़का-लड़की में फर्क नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें