फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रयागराज व शाहगंज के रास्ते चलेंगी चार ट्रेनें

विज्ञापन
जौनपुर स्टेशन ।
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और तकनीकी कार्य को देखते हुए चार प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, छपरा से 09, 16 और 23 मई को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस अब औंड़िहार-जौनपुर के बजाय फेफना-मऊ-शाहगंज के रास्ते चलेगी। वहीं, दिल्ली से 03, 10, 17 व 24 मई को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस भी शाहगंज-मऊ-फेफना होकर जाएगी। इन ट्रेनों का ठहराव जौनपुर, केराकत, डोभी, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी जैसे स्टेशनों पर नहीं होगा। मई की विभिन्न तिथियों (03 से 25 मई के बीच) पर चलने वाली 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें