जौनपुर। संचारी रोगों से बचाव के लिए जिले में एक से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इस दौरान घर-घर पहुंच कर स्वास्थ्य टीमें संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार हो रहा है। मौसम परिवर्तन से और सर्द-गर्म में तालमेल न बैठा पाने व मच्छरों की अधिकता से लोग मौसमी और संक्रामक बीमारियों की जद में आ जा रहे हैं। ऐसे में 10 विभाग मिलकर बीमारियों से बचाव के लिए गतिविधियां करेंगे। 10 से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान के लिए 4 हजार टीमें गठित की गईं हैं। टीमें जिले 1734 ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित अथवा बीमार लोगों का डाटा जुटाएंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अभियान के संचालन में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत राज विभाग आदि समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिला टास्क फोर्स की बैठक में जल्द ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे अप्रैल तक चलेगा। समस्त विभागों के सामंजस्य से ही इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।