जौनपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को पांच मैच खेले गए। जिला क्रीड़ाधिकारी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि चार टीमें अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कीं। शेष दो टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। बुधवार को सुबह के पहले सत्र में बस्ती और देवीपाटन के बीच खेला गया। इसमें बस्ती मंडल की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरा मैच कानपुर बनाम गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें कानपुर मंडल की टीम 4-0 के अंतर से विजेता रही। तीसरा मैच अलीगढ़ और विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया। इसमें दोनों मंडलों की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरे सत्र का पहला मैच मुरादाबाद और मेरठ के बीच खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने 3-0 अंकों के अंतर से विजेता रही। दूसरा मैच में आगरा मंडल की टीम 3-0 से अपना मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश की। जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि 29 अक्तूबर को प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।