जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के चार ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। जिसमें 29 लाख 14 हजार खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों का निर्माण मडियाहूं के अपना दल एस के विधायक आरके पटेल की विधायक निधि से किया जाएगा।
मडियाहूं विधानसभा में कई ग्रमीण सड़कें बदहाल हैं जिस पर पैदल चल पाने में भी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में इन सड़कों पर कीचड़ व पानी एकत्र होने से लोगों को हादसे का भय बना रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार व स्कूली बच्चों को होती है। सड़कों पर पानी व कीचड़ होने से गांव में बाइक छोड़ अन्य वाहनों नहीं पहुंच पा रही है। इसके मद्देनजर मडियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने बदहाल चार ग्रामीण सड़कों को चिह्नित कर निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव दिया है। इनमें मडियाहूं ब्लाॅक के ग्रामसभा रामपुरनद्दी प्राथमिक विद्यालय से प्रोफेसर अरविंद कुमार के घर तक इंटरलॉकिंंग का निर्माण कार्य, रामनगर ब्लॉक के ग्रामसभा रानीपुर नंदलाल पांडेय के घर से संतोष पटेल के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य, ग्रामसभा रसूलपुर में सियाराम के घर के पास पक्की सड़क से पटेल बस्ती तक इंटरलॉकिंग, ग्रामसभा रायपुर द्वितीय सर्वजीत प्रधान के घर से ट्यूबवेल के नाली तक इंटर लॉकिंग कार्य कराए जाने का प्रस्ताव है। इन सड़कों के कुल 29 लाख 14 हजार खर्च किए जाएंगे। बजट स्वीकृति होने पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क का कायाकल्प होने से 15 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। विधायक ने बताया कि मडियाहू विधानसभा के बदहाल चार सड़कों को चिह्नित किया गया है। इन मार्गों पर इंटरलॉकिंग के कार्य कराए जाएंगे।