फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 30 लाख से चार सड़कें होंगी इंटरलॉकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। नगर पंचायत के चार वार्डोंं में चार इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 30 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बदलापुर के कई वार्डोंं में सड़क बदहाल होने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़कों पर पानी भर जाने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर नगर पालिका की ओर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई। 30 लाख बजट जारी हो गया है। निर्माण प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। वार्ड नंबर आठ भलुआही में राम आसरे पंडित के मकान से लखन सेठ के घर तक, वार्ड नौ सरोखनपुर में प्रेमचंद विश्वकर्मा के घर से सुरेश चंद्र शर्मा के घर होते हुए फते मोहम्मद के घर तक निर्माण होगा। वार्ड सात में पुरानी बाजार में राजेश तिवारी के मकान से बबऊ शर्मा के मकान तक, वार्ड नंबर पांच भलुआही में जियालाल के मकान से लाल साहब के मकान तक इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि शासन की ओर से चार सड़कों की इंटलॉकिंग के लिए 30 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें