रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित ने ग्राम प्रधान पर खड़ंजा उखाड़ने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही कला गांव निवासी अमरेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। वर्षों से लगा खड़ंजा ग्राम प्रधान ने उखाड़ दिया है। वह इस मार्ग से रविवार की सुबह नेवादा गांव जा रहे थे। प्रधान संतराज यादव , वंशराज, घनराज व निलेश ने मारपीट कर घायल कर दिया। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद