फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में मजदूर सहित चार लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक मजदूर सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं सरायख्वाजा, बदलापुर व चंदवक थाना क्षेत्रों में हुईं।
विज्ञापन

करंजाकला के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की रात कोरीडीहा बाजार के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। खमौरा गांव निवासी अमरबहादुर (20) और आकाश (19) बाइक से किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसी कोरीडीहा बाजार के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की मौत हो गई। आधार कार्ड के जरिए दोनों की पहचान हुई। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
डोभी के चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह गोमती नदी पुल के पास खाईं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के बलुई गांव निवासी अमरनाथ निषाद(20), शनि निषाद (19), राज गौरव (20) घर से एक ही अपाचे बाइक से चंदवक बाजार आ रहे थे। चंदवक गोमती पुल के उत्तरी छोर पर बाइक अनियंत्रित होकर 15 फिट गहरी खाई में जा गिरी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तीनों को सीएचसी डोभी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अमरनाथ को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी विजयशंकर सिंह ने बताया कि घटना में एक की मौत हुई है।
विज्ञापन

बदलापुर के कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव के पास फोरलेन पर परमहंस गेट के सामने बृहस्पतिवार की रात में बाइक व साइकिल सवार के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में घायल साइकिल सवार मौत हो गई। ग्राम अलहदिया थाना तेजी बाजार निवासी पृथ्वीपाल गौतम (55) बृहस्पतिवार की शाम को मजदूरी कर साइकिल से वापस घर लौट रहा था। वह जैसे ही परमहंस गेट के सामने पहुंचा था कि बदलापुर से धनियामऊ की तरफ जा रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो घंटे चले उपचार के बाद घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें