फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख के गांजा के साथ चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को केला लदी ट्रक में छिपाकर ले जाया 590 किग्रा गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 60 लाख रुपये है। पुलिस ने चालक समेत चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया। गांजा को उड़ीसा से बहराइच ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाल मुन्नाराम धूसिया के साथ रानीपुर तिराहे पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां से संदिग्ध ट्रक गुजरता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी लेनी शुरू की तो सन्न रह गई। ट्रक के पीछे कैरेट में तो केला लदा हुआ था, लेकिन उसके नीचे गांजा रखा हुआ था। चालक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। तस्करों ने अपना नाम नसरत उल्ला खान निवासी ग्राम बांसगांव, छतर निवासी ग्राम महोली, मोहम्मद इलाज अहमद निवासी लखवापुर और रज्जब अली निवासी पुरैनी थाना हुजूरपुर जिला बहराइच बताया। उन्होंने बताया कि वह गांजे को उड़ीसा से बहराइच ले जा रहे थे। गांजा की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। टीम में एसएसआई घनश्याम शुक्ला, एसआई शिव पूजन, अनिल यादव, मनोज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें