फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 69.84 लाख से बनेंगे चार पंचायत भवन, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एक छत के नीचे ग्रामीणों को सभी सुविधाएं मिल सके इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग की तरफ से चार पंचायत भवन के निर्माण के लिए 69.84 लाख बजट शासन स्तर से आवंटित कर दिया गया है। निर्माण कार्य की तैयारी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1740 ग्राम पंचायत हैं। सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मुख्यालय और ब्लॉक के चक्कर न लगाने पड़े, इसलिए गांव में ही पंचायत घर के माध्यम से विभिन्न प्रमाणपत्रों के आवेदन के साथ ही अन्य सहूलियत देने की सरकार की मंशा है। इसके तहत पंचायती राज विभाग की ओर से मिनी सचिवालय का कार्य ग्रामीण स्तर पर चलाया जा रहा है। विभाग के मुताबिक जहां पंचायत भवन नहीं बन सकें वहां किराये के मकान में मिनी सचिवालय चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर शासन की ओर से चार ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए 69.84 लाख आवंटित कर दिया गया है। प्रति पंचायत भवन के निर्माण में 17 लाख 46 हजार खर्च किया जाएगा। इसके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यहां बनेगा पंचायत भवन :-
महराजगंज के कंधीकला, मडियाहूं के हरदुहा, करंजाकला के जगदीशपुर, रामनगर में रायपुर द्वितीय में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा। इन पंचायत भवन में एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, नेट कनेक्शन, पंखा, बिजली का कनेक्शन, स्टेशनरी आदि की व्यवस्था की जाएगी। पंचायत भवन में काम करने के लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट :-
पंचायत भवन में ये होंगे काम :-
जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, शौचालय का सर्वे, बैंक खाते से रुपये निकालने, संबंधित ग्राम पंचायत का पूरा डाटा रखना, उच्चाधिकारियों को पंचायत संबंधित रिपोर्ट देना आदि काम किया जाएगा।
वर्जन :-
सभी ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय का कार्य कराया जा रहा है, जहां पंचायत भवन नहीं है। वहां किराये के मकान में कार्य किया जा रहा है कुछ पंचायत भवन अभी अधूरे हैं, जिसकाे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। चार पंचायत भवन के निर्माण के लिए शासन से 69.84 करोड़ रुपये आवंटित किया गया, जिसके निर्माण की तैयारी की जा रही है। -नत्थूलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें