फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दूसरे से सीटेट परीक्षा दिलाने के आरोप में चार महीने बाद छात्रा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। अपनी जगह दूसरे से सीटेट परीक्षा दिलाने वाली छात्रा को पुलिस ने चार महीने बाद रविवार को उसके ननिहाल केराकत से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। परीक्षा 15 दिसंबर को फतेहगंज के समीप एक निजी स्कूल में आयोजित थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि परीक्षा के दिन प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग एवं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में शिखा यादव निवासी काजी शाहपुर थाना खुटहनके खिलाफ मुकदमा दर्द कराया था। विवेचना के दौरान जांच में पता चला कि आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर ब्यूटी यादव (27) निवासी खानपुर अगुंली खुटहन ने अपने स्थान पर शिखा से परीक्षा दिलायी थी। पुलिस ने रविवार को ब्यूटी को उसके ननिहाल केराकत से गिरफ्तार लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते चार महीने से छात्रा की तलाश की जा रही थी। छात्रा ने आधार कार्ड में अपना पता बदल लिया था। इस कारण खोजने में परेशानी हुई। रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया।
13 वारंटी गिरफ्तार-बक्शा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को तीन महिलाओं सहित कुल दस वारंटियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाये गए सघन अभियान में वीरभानपुर गांव निवासी अनिल कुमार गौड़, बेलापार निवासी सुरेंद्र, पुराशेर खां निवासी गुलाम हैदर, सुजियांमऊ गांव निवासी ओमनारायण उर्फ ओमप्रकाश, लखौवा निवासी श्यामदास, अंजू व सुनीता, अभयचन्द पट्टी निवासी सरोजा, उटरुकला निवासी गुलेले एवं अगरौरा निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। शाहगंज : न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के अलीगंज मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी बसंतू, अरुण व अमर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें