फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक परिवार के चार सदस्यों की गुजरात में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाबाजार (जौनपुर)। महराजगंज क्षेत्र के उदयभानपुर गांव के एक परिवार के चार सदस्यों की बृहस्पतिवार को गुजरात के सापुतारा में हादसे में मौत हो गई। मुंबई से शिरडी के साईं बाबा के दर्शन कर लौटते समय टायर बर्स्ट होने से ट्रक के कार पर पलटने से यह घटना हुई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


महाराजगंज क्षेत्र के उदयभानपुर निवासी तालुकदार सिंह के पुत्र रामआसरे सिंह (54) अपने परिवार के साथ गुजरात के बड़ौदा में रहते हैं। वह बृहस्पतिवार को कार से पत्नी मीरा देवी (48), दामाद अमित कुमार सिंह (32), पुत्री प्रियंका सिंह (28), माता रमना देवी (75) और चार वर्षीय नातिन आयना के साथ दर्शन के लिए मुंबई के शिरडी के साईं बाबा गए थे। वहां से बड़ौदा लौट रहे थे।
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अहमदाबाद, मुंबई बॉर्डर पर सापुतारा के पास कार खड़ी कर सभी लोग रुके थे। रामआसरे बाहर खड़े थे, जबकि बाकी लोग कार में बैठे थे। इसी बीच लकड़ी लदा ट्रक आया और उसका टायर बर्स्ट हो गया। इसके चलते अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। उसकी चपेट में आने से कार में बैठी बेटी प्रियंका, दामाद अमित, मां रमना देवी व नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार से बाहर होने की वजह से रामआसरे बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण गुजरात के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें