फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छज्जा गिरने पर चार श्रमिक मलबे से दबे, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
करंजाकला क्षेत्र के जासोपुर में बन रहे ओवरहेड टैंक का गिरा छज्जा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर बाजार में बुधवार को निर्माणाधीन पानी की टंकी का छज्जा गिरने से चार श्रमिक मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। इसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार घटिया सामग्री से निर्माण करा रहा था।
विज्ञापन

जासोपुर में जल निगम विभाग पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है। कार्य के दौरान बुधवार की शाम चार बजे अचानक दो निर्माणाधीन छज्जा गिर पड़ा। जिसकी चपेट में चार श्रमिक आ गए। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसमें बसीरपुर निवासी चंदन (40) व अतरही निवासी सोनू (30) गंभीर रूप से घायल हैं। इनके अलावा दो अन्य श्रमिकों को हल्की चोटें आईं हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों घायलों को बाहर निकाल कर व एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए करंजाकला स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। श्रमिकों ने काम रोककर ठेकेदार की खोजबीन शुरू की, लेकिन ठेकेदार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

करंजाकला क्षेत्र के जासोपुर में बन रहे ओवरहेड टैंक का छज्जा गिरने से घायल श्रमिक। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें