फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में मासूम समेत चार की मौत, आधा दर्जन घायल 

Fri, 08 Apr 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में  मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।  विंध्याचल से लौट रही दर्शनार्थियों से भरी बस गुरुवार की देर रात शाहगंज के पास ट्रक से टकरा गई। इससे बस में सवार सात वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। शाहगंज संवाददाता के अनुसार विंध्याचल से लौट रही दर्शनार्थियों से भरी बस शाहगंज कस्बे के नजीराबाद के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। चालक के ठीक पीछे की सीट पर बैठे सात वर्षीय गौरव की मौत हो गई जबकि उसकी मां ज्ञानमती देवी (32) समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।

ज्ञानमती को राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। बस में सवार सभी यात्री अंबेडकरनगर जिले के थे। आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के हमीरपुर निवासी हरिश्चंद्र गौतम की पत्नी ज्ञानमती अपने बेटे के साथ मायके अंबेडकर नगर गई थी।
विज्ञापन


वहां से वह गांव के लोगों के साथ बस में सवार होकर विंध्याचल दर्शन के लिए गई थी। पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया। रात में ही यात्रियों को दूसरे साधन से अंबेडकरनगर भेजा गया। शाहगंज इलाके के छिड़वाभादी गांव में खेत में मड़ाई के बाद गेहूं लादकर जा रहे डीसीएम की चपेट में आने से गांव निवासी रामवती  (40) पत्नी मंगल राजभर की मौत हो गई।

वह सुबह खेत की तरफ से घर लौट रही थी कि रास्ते में डीसीएम की चपेट में आ गई। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव निवासी बंटी पांडेय (28) अपने दोस्त वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामचंदीपुर निवासी विकास गिरी के साथ कार से अपनी ससुराल थानागद्दी जा रहे थे। कार बंटी चला रहे थे।

वे नरहन स्थित मरीमाई स्थल के पास पहुंचे थे तभी अचानक सामने घड़रोज आ गया। उसी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलटकर पेड़ से टकरा गई। बंटी के सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंचे एसएसआई विजय कुमार गुप्ता ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। विकास का इलाज चल रहा है। बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थाना क्षेत्र के नरायनपुर मफीद गांव निवासी दिलीप वर्मा (22) पुत्र उमाशंकर वर्मा शीतला चौकिया दर्शन के लिए जा रहे थे। वह सुबह सात बजे सरोखनपुर के पास पहुंचे थे तभी  ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें