फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेलर-बस की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
ंदवक चौराहे पर बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों को किनारे करके यातायात बहाल कराता जेसीब? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
डोभी। चंदवक चौराहे पर सोमवार की सुबह सात बजे ट्रेलर व एक निजी बस की टक्कर में दो चालक व परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ियों को हटाया।
विज्ञापन

वाराणसी से गोरखपुर गिट्टी लादकर जा रही ट्रेलर की आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ आ रही निजी बस से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा चंदवक चौराहे पर हुआ। जिसमें बस चालक सोनू (30) निवासी देवगांव आजमगढ़, बस कंडक्टर लक्ष्मी नारायण (40) थून्ही चंदवक, यात्री रामू यादव (55) ठेकमा आजमगढ़ व ट्रेलर चालक मनोज (35) निवासी ठेकमा आजमगढ़ घायल हो गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाया व कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना के समय पिकेट पर पुलिस भी नहीं थी और नंबर के चक्कर में टेंपो वालों की लंबी कतार लगाकर सड़क पर खड़ा कर दिए थे, जिससे रास्ता अवरूद्ध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें