क्षेत्र के दो अलग- अलग गांव में मंगलवार की रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के गोडिला गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मंगलवार की रात पट्टीदारों ने सैयद जैगम अब्बास (65) पुत्र हसन इजिसवा व अली अब्बास (36) पुत्र हैदर, मोहम्मद हैदर (55) पुत्र हसन अब्बास को पीटकर घायल कर दिया।
दूसरी घटना क्षेत्र के छताई कला गांव निवासी श्याम नारायण सिंह को मामूली विवाद को लेकर बेटे ने पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया मामला संज्ञान में है, तहरीर नहीं मिली है।