धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां भुलेमऊ व धर्मापुर गांव में रविवार की रात में जंगली सुअर ने चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों का निजी चिकित्सालय में इलाज करवाया गया। ग्रामीणों ने सुअर को घेरकर लाठी डंडे से पीटकर मार दिया गया। अभी तीन सुअरों के होने के कारण लोग भयभीत हैं।
रविवार शाम जंगली सुअर ने सरैयां भूलेमऊ गांव निवासी प्रमोद यादव (30), विष्णु यादव (25) पर हमला कर दिया। दोनों युवकों को उसने जख्मी कर दिया। इनरदेव यादव के घर में जाकर उनकी पौत्री खुशी (14) को और एक भैंस को काट लिया। ग्रामीणों ने खदेड़ा तो धर्मापुर गांव की ओर भागा। धर्मापुर में आसरे मौर्या की पुत्री गुड्डी मौर्या (20)जख्मी कर दिया। वह बेहोश हो गई। उसके बाद सरैयां, भूलेमऊ व धर्मापुर गांव के निवासियों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडे व भाले से मारकर ढेर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन सुअर खेतों में छिपे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।