फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार पहिया वाहन पलटने से चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के खेतासराय शाहगंज मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक अस्पताल के सामने अनियंत्रित चार पहिया वाहन पलटने से उसमें बैठे चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा निवासी चालक शैलेंद्र यादव (33) अपने साथ फूला देवी (28), उषादेवी (23), रिंका देवी (16) को बैठाकर मंगलवार की देर रात क्षेत्र के जैगहा गांव में दवा लेने जा रहे थे। खेतासाराय मुख्य मार्ग पर वाहन पहुंचने पर अचानक फूला देवी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। चालक जल्दी पहुंचने के चक्कर में वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। चार पहिया वाहन पटरी पर खड़ी अन्य गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। वाहन में बैठे सभी लोगों को मामुली चोट आई है। इनका रात में ही एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें