फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के लिए जिले में पहुंचे चार आईएलआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारी तेज हो गई है। वैक्सीन को रखने के लिए जिले में चार आईएलआर (आइस लाइन रेफ्रीजरेटर) पहुंच गए हैं। इन मशीनों को लगाने के लिए स्थान भी तय हो गया है। लखनऊ से किसी टेक्नीशियन के आने का इंतजार है, मशीनों में तापमान के नियंत्रण के बारे में प्रशिक्षण देगा। टीका लगाने के लिए 14 और 15 दिसंबर को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए तीन चरण की कार्ययोजना तैयार कर ली है। पहले चरण में टीकाकरण के लिए 12600 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी तैयार हो चुकी है। कोविड टीकाकरण के लिए लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार वैक्सीनेशन की तैयारी की समीक्षा जिले के अधिकारियों से कर रहे हैं। आईएलआर मशीन आने के साथ उसके संचालन और वैक्सीन रखने के लिए प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। शीघ्र से लखनऊ से टेक्निशयन की टीम जिले में पहुंचकर प्रशिक्षण देगी। यह टीम आईएलआर मशीन में वैक्सीन रखने और उसके तापमान नियंत्रण आदि के बारे में जानकारी देगी। सीएमओ डा. राकेश कुमार का कहना है कि हर बैठक कर वैक्सीनेशन की तैयारी की समीक्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें