फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अमृत सरोवर में नहाने गए चार दोस्त डूबे, एक की मौत, तीन को ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर के परौवा गांव में बने अमृत सरोवर में रविवार को नहाने गए चार युवक डूबने लगे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर सभी को बाहर निकाला। इसमें से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना केराकत के विक्रमपुर गांव निवासी पंकज कुमार रविवार दोपहर में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परौवा गांव में बने अमृत सरोवर तालाब में अपने तीन दोस्त लोछु, आजाद, सोनू के साथ कार से नहाने के लिए पहुंचा। चारो दोस्त तालाब में उतर कर नहाने लगे। 10 मिनट बाद पानी का अंदाजा नहीं होने के कारण चारों गहराई में चले गए। वहां जाकर डूबने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने चारों डूब रहे युवकों को बाहर निकाला। इसमे पंकज (21) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी विक्रमपुर थाना, केराकत की हालत गंभीर हो गई। ग्रामीण और परिजन अस्पताल ले गए। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस एवं केराकत थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पंकज कुमार पढ़ने में बहुत होनहार था। वह नीट की तैयारी कर रहा था। थाना प्रभारी केराकत संजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों युवक परौवा गांव में बने तालाब में नहा रहे थे। इसमें चारों युवक डूबने लगे, तीन तो बच गए लेकिन एक की हालत गंभीर थी जिसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें