फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से चार की मौत, 522 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 522 नए मरीज मिले हैं। हालांकि बुधवार की तुलना में नए मरीजों की संख्या में 67 की कमी आई है। इसी के साथ अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 4027 हो गई है। 137 मरीजों को निजी और 186 को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 29 मरीजों का इलाज अन्य जिलों में चल रहा है। बृहस्पतिवार को चार मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 181 हो गई है।
विज्ञापन

इसके पहले बुधवार को कोरोना संक्रमित 589 मरीज मिले थे और तीन लोगों की मौत हो र्गई थी। नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर भी कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। रोडवेज डिपो पर भी कैंप लगाकर लोगों के सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की जांच में जो नए मरीज मिले हैं, उन्हें लेकर अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 4027 हो गई है। आधा - अधूरा पता होने के कारण 175 मरीजों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें