जौनपुर। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के आधार पर डीपीआरओ संतोष कुमार ने धर्मापुर ब्लाक के पहेतिया गांव के सफाई कर्मी भोथूराम निषाद को निलंबित कर दिया। इसके अलावा डोभी ब्लाक के हरिहरपुर ग्राम पंचायत के सुजीत कुमार, प्रतिभा दुबे के लिए एक सप्ताह से अनुपस्थित रहने और शशिकांत यादव का कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया। डीपीआरओ ने बताया कि कार्यों में लापरवाही बरतने पर चार सफाई कर्मियों को निलंबित किया गया है। अन्य कर्मचारी भी अपना रवैया नहीं सुधारते तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।