फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तय समय पर नहीं बन सके चार आयुर्वेदिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बन रहे चार-चार बेड के चार आयुर्वेदिक अस्पतालों का निर्माण समय बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। काम पूरा करने की अवधि 28 सितंबर निर्धारित की गई थी। समय से काम पूरा न होने की प्रमुख वजह समय से बजट न मिलना बताया जा रहा है। हालांकि यदि ठेकेदार ज्यादा मजदूर लगाकर काम कराया होता तो शायद काम पूरा हो गया होता। कार्यदायी संस्था अब 15 दिसंबर तक हैंडओवर करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

करीब 40 हजार की आबादी को लाभान्वित करने के लिए, आयुर्वेदिक पद्धति के द्वारा बेहतर चिकित्सीय सेवाओं का लाभ देने के लिए सरायख्वाजा, अकबरपुर, करौदीकला, भाउपुर, रतनूपुर, सुलतानपुर और भगवानपुर में चार-चार बेड के अस्पताल की स्वीकृति मिली। अस्पताल का निर्माण 28 सितंबर तक पूरा होना था। तय समय से करीब दो माह अधिक का समय बीत गया, लेकिन अभी तक तीन अस्पतालों का ही निर्माण पूरा हो सका है। एक अस्पताल की लागत करीब 29.40 लाख है। प्रत्येक अस्पताल से करीब पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी।




इन अस्पतालों का अब तक नहीं पूर्ण हुआ काम

जौनपुर। कार्यदायी संस्था का दावा है कि 15 दिसंबर तक हरहाल में निर्माण पूरा कर विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिन अस्पताल भवनों का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है उनमें अकबरपुर, भाउपुर, रतनूपुर और भगवानपुर शामिल हैं।
विज्ञापन




जिले में सात अस्पतालों का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें तीन अस्पताल करौदीकला, सरायख्वाजा और सुलतानपुर का निर्माण पूरा हो चुका है। इन अस्पतालों का सत्यापन करने के लिए सीडीओ ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है। अकबरपुर, भाउपुर, रतनूपुर और भगवानपुर अस्पताल भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। -डा. कमल , जिला युनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें