बक्शा। थाना की पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइक समेत तीन देशी तमंचा व एक चाकू के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वे हमराही सिपाहियों के साथ भ्रमण करते हुए मई मोड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पहुँचा, तभी उपनिरीक्षक मनोज सिंह व धनियांमऊ चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी पहुँच गए।इसी दौरान तीन बाइक पर सवार चार युवक आते दिखे, लेकिन पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी हमराही सिपाहियों ने सभी अभियुक्तों को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों के पास तीन देशी तमंचा, एक अवैध चाकू व चोरी की तीनों बाइक बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपना नाम खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी सौरभ यादव,पूराअंधरा गांव निवासी जय हिंद यादव, अंगुली खुटहन निवासी प्रदीप यादव व गगन यादव बताया। पुलिस सभी अभियुक्तों का चालान कर दिया।