सिंगरामऊ। पुलिस ने चोरी के सामान सहित चार आरोपियों को सोमवार को हरिहरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत चंदोकी निवासी केशव नाविक, नगर निवासियों बादल खरवार व विशाल खरवार तथा सिंगरामऊ निवासी इमरान अहमद उर्फ पप्पू को चोरी किए हुए पानी उठाने वाले पंखा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद