फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते समय चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। नगर के बारा मोड़ के पास से बुधवार की रात पुलिस ने चोरी की साजिश बनाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने उनके पास से चाकू तथा चोरी करने के सामान बरामद किए। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि रात में गश्त के दौरान सूचना मिली कि प्राथमिक स्कूल बारा मोड़ पर संदिग्ध लोग मौजूद हैं, जिसके बाद बिना देरी करते हुए तुरंत मौके पर पहुंचा। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने अपना नाम और पता बताया, जिसमें सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतौरा गांव निवासी शादाब व आदिल सहित खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला गांव निवासी सचिन हरिजन व बिसवा निवासी अभय भातु बताया। इनके पास से पुलिस ने एक अदद पेचकश, दो अदद चाभी का गुच्छा ,दो अदद रिंच, दो अदद सब्बल, एक अदद लोहा काटने की रेती, दो अदद चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें