फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बेलाव हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित चार आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव में 15 वर्ष पहले हुई दो भाइयों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह व सुनीत सिंह को बरी कर दिया। अभियोजन के अनुसार, इस मामले में कुल 26 में से 12 गवाह अपने बयान से मुकर गए थे। गवाहों और साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मो. शारिक सिद्दीकी की एमपी-एमएलए कोर्ट में साल 2022 में चारों आरोपियों के बयान दर्ज कराए गए थे। बयान में सभी ने खुद को निर्दोष बताया था। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उन्हें राजनीतिक विद्वेष में इस मामले में फंसाए जाने की बात कही थी। घटनाक्रम के अनुसार, एक अप्रैल 2010 को सुबह करीब 5:15 बजे बेलांव घाट बैरियर के पास टोल टैक्स के विवाद में दो भाइयों संजय निषाद और नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि ठेकेदारी की रंजिश को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। सीबीसीआईडी ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह व सुनीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें