शाहगंज। न्यायालय में चल रहे मारपीट के मामले में तारीख पर हाजिर नहीं होने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान करके जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय में चल रहे मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। पुलिस टीम ने रविवार को कोंहड़ा गांव निवासी तेजबहादुर यादव और अखिलेश कुमार तथा दिपाईपुर गांव निवासी प्रकाश बिंद और धर्मेंद्र बिंद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। संवाद