फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की खुदाई में मिला तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटैला गांव में बुधवार को मनरेगा से हो रही तालाब की खुदाई के दौरान तमंचा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान तमंचा लेकर थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने तमंचा जब्त कर लिया। ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पटैला गांव में मनरेगा से तालाब की खुदाई की जा रही है। बुधवार को मजदूर तालाब की खुदाई कर रहे थे तभी एक मजदूर का फावड़ा जमीन के नीचे दबे तमंचे से टकरा गया। मजदूरों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान मिथिलेश मौर्या को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने असलहे को कब्जे में लेकर थाने पहुंचे जहां थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने असलहे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें