शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित संत निरंकारी मिशन के चौकीदार का शव मंगलवार की सुबह मिशन के पर िसर के पिछले हिस्से में मिला। मृतक चौकीदार के गले व मुंह पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरूददीनपुर गांव निवासी गुरू प्रसाद (70) नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित संत निरंकारी मिशन में चौकीदारी करते थे। उनका शव मंगलवार की सुबह कैंपस के पिछले हिस्से में मिला। उसके चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। इसकी जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है और मौत के कारण को संदिग्ध मान रही है।