जलालपुर। स्थानीय कस्बा निवासी एक कपड़ा व्यापारी से बृहस्पतिवार की शाम दो लोगों ने खुद को तहसीदार बताते हुए चालीस हजार रुपये का लेकर चले गए। नकद के बदले चेक दिया। शुक्रवार को जब दुकानदार चेक भुनाने पहुंचा तो वह फर्जी निकला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बा में नरेंद्र प्रताप सेठ के कपड़े व आभूषण की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बजे काले रंग की सफारी गाड़ी से दुकान पर दो लोग पहुंचे। खुद को सदर तहसीलदार बताते हुए दुकान से चालीस हजार का कपड़ा लिया। दुकानदार को अपना मोबाइल नंबर बताया और यूबीआई का 40 हजार का एक चेक काटकर दुकानदार को दे दिया। दुकानदार शुक्रवार को चेक लेकर बैंक गया तो पता चला कि चेक फर्जी है। मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। ट्रू कॉलर पर नंबर किसी कोतवाल बृजेश सिंह का नाम दर्शा रहा था। बैंक कर्मचारी ने बताया कि चेक का एकाउंट नंबर सुरसत्ती देवी के नाम है, जबकि चेक पर यूबीआई नेवादा फैजाबाद और अमित कुमार प्रिंट है। जलालपुर एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।