फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि महिला हाकी में पूविवि विजेता

विज्ञापन
25- पूविवि में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हाकी प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की टीम विजेता रही। सम्भलपुर विश्वविद्यालय उड़ीसा उपविजेता और राची विश्वविद्यालय रांची को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन मौके पर परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पूविवि के एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को पहला मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर और रांची विश्वविश्वविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही। रांची विश्वविश्वविद्यालय राची 1-1 गोल कर मैच बराबरी पर रहा। दूसरा मैच संभलपुर विश्वविद्यालय और महात्मा गॉधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के बीच खेला गया। संभपुर ने 4-0 अंकों के अंतर से काशी विद्यापीठ को पराजित किया। तीसरा मैच राची विश्वविश्वविद्यालय राची और महात्मा गॉधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें रांची विश्वविश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को 4-0 अंकों के अंतर से पराजित किया। लीग का आखिरी मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर और सम्भलपुर विश्वविद्यालय उड़ीसा के बीच खेला गया जिसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर और सम्भलपुर विश्वविद्यालय उड़ीसा 2-2 गोलकर मैच बराबरी पर रहे। अंको के आधार पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर विजेता, सम्भलपुर विश्वविद्यालय, सम्भलपुर उड़ीसा उपविजेता तथा राची विश्वविद्यालय राची तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर डा. वीरेन्द्र विक्रम यादव अध्यक्ष खेलकूद परिषद, डा. आलोक कुमार सिंह सचिव, खेलकूद परिषद, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. रामाश्रय शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, डा. अनुराग मिश्र, रजनीश सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, मोहन चन्द पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में योगेश कुमार सिंह, सूरज कुमार, रवि हरदुआ और अल्ताफ हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें