जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने सरकारी की ओर जारी शैक्षणिक कैलेंडर का विरोध किया है। रविवार को गूगल मीट के जरिए हुई बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर की अव्यवहारिक नीतियों और शिक्षक तथा छात्रहित विरोधी योजना के प्रति विरोध जताया। महामंत्री डॉ. राहुल सिंह ने शैक्षणिक कैलेंडर को अप्रासंगिक और शिक्षक विरोधी बताया। कहा कि यह छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। बिना समुचित तैयारी और संसाधनों के अभाव के बीच हड़बड़ी में नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दिया। संयुक्त मंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि 19 सितम्बर को वृंदावन, मथुरा में आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक (फुपुक्टा) के कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण मांगों के साथ फासीवादी आदेश के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन की मांग की जाएगी। संचालन संयुक्त मंत्री पंकज सिंह ने किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रामजीत सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. राजीव त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री डॉ. मनोज सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. सरफ़राज नवाज व सिधारी यादव, डॉ. आसिफ क़माल, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. बलवंत सिंह, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।