फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति केंद्रीय गृहमंत्री का आगमन आज

Sat, 28 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलकधारी कालेज  के स्थापना शताब्दी समारोह में पूर्व राष्ट्रपति और  केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक प्वाइंट पर बारीकी से सुरक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीडी कालेज स्थापना शताब्दी समारोह एवं संस्थापक जयंती में शिरकत करने के लिए रविवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार का जिले में होंगे। कालेज के संस्थापक तिलकधारी सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीएचयू के पूर्व कुलपति डा. लालजी सिंह, राज्य सरकार के मंत्री ओम प्रकाश सिंह, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल शामिल होंगे।

शनिवार को एनएसजी के अधिकारियों ने टीडी कालेज के मैदान पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक कुमार सिंह और प्राचार्य यूपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें