मछलीशहर। पूर्व सांसद बीपी सरोज ने मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कई मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की। सीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री को मांग सौंपकर उन्होंने क्षेत्र के कुंवरपुर रजवाहा की पक्की पटरी को बनवाने के लिए धन मुहैया कराने, केराकत विकास खंड में ब्राह्मणपुर से नाऊपुर होते हुए सिंधोरा तक बने मार्ग की मरम्मत कराने सहित कई कार्यों की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री द्वारा सभी कार्य को शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।