फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी को मिला बसपा से टिकट, इस सीट से बनाया उम्मीदवार

Mon, 15 Apr 2024 09:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

लोकसभा चुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह पत्नी श्रीकला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने आज जौनपुर सीट पर धमाका करते हुए पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला को टिकट दिया है। यह जानकारी बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ ने दी है। 2009 में जौनपुर सीट से धनंजय सिंह सांसद रह चुके हैं। उनका कहना है कि मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में श्रीकला के चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। टिकट मिलने के बाद श्रीकला ने एक्स संदेश पर लिखा जय भीम, जय जौनपुर।

विज्ञापन

 
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय श्रीकला भाजपा के सहयोगी अपना दल से जौनपुर की जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले साल 2019 में श्याम सिंह यादव सपा-बसपा गठबंधन में यहां उसे चुनावी मैदान में उतरे थे। भाजपा के केपी सिंह हार गए थे। जबकि साल 2009 के चुनाव में बसपा के टिकट पर धनंजय सिंह यहां से सांसद चुने गए थे।

धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं श्रीकला रेड्डी
धनंजय सिंह का निजी जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा और बाहुबली ने तीन शादियां कीं। धनंजय की पहली पत्नी ने शादी के नौ महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। दूसरी पत्नी डॉ. जागृति सिंह घरेलू नौकरानी की हत्या के आरोप में नवंबर 2013 में गिरफ्तार हुई। इस मामले में सबूत मिटाने के आरोप में धनंजय भी नामजद था।
विज्ञापन


हालांकि बाद में जागृति से धनंजय का तलाक हो गया। वर्ष 2017 में धनंजय ने दक्षिण भारत के एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्रीकला रेड्डी से पेरिस में शादी की। फिलहाल, श्रीकला रेड्डी जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

धनंजय सिंह ने तीन शादियां कीं। उसकी पहली पत्नी ने शादी के नौ महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। दूसरी पत्नी डॉक्टर जागृति सिंह अपनी घरेलू नौकरानी की हत्या करने के आरोप में नवंबर 2013 में गिरफ़्तार हुई थी। इसी मामले में सबूत मिटाने के आरोप में धनंजय सिंह भी नामज़द हुआ था। बाद में जागृति से उसका तलाक़ हो गया और 2017 में उसने एक व्यावसायिक परिवार से आने वाली श्रीकला रेड्डी से पेरिस में तीसरी शादी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें