फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी बीजेपी में हुई शामिल

विज्ञापन
34- पूर्व सांसद धनंन्जय सिंह की पत्नी श्री कला रेड्डी को तेलंगाना में भाजपा की सदस्या ग्रहण कराते ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर । पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने समर्थको के साथ रविवार को तेलंगाना के हैदराबाद में बीजेपी का दामन थाम लिया। भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है । पूर्व सांसद की पत्नी का बीजेपी में शामिल होने से जिले की राजनीति गरमा गई है। धनंजय सिंह के समर्थको में जहां खुशी की लहर दौड़ पड़ी है । वहीं विरोधियों के चेहरे लटक गए है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद धनन्जय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को राजनीति घुट्टी में ही मिली है। उनके पिता जितेंद्र रेड्डी न केवल पूर्व विधायक रहें है बल्कि तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष की बागडोर भी उनके हाथों में रहीं है। श्री कला अपने पिता का राजनीति में हाथ बटाती रहीं है। उनके चचेरे भाई डा. विशेश्वर रेड्डी कांग्रेस से सांसद रह चुकें है। पोस्ट ग्रेजुएट श्री कला फर्राटा से हिंदी, अंग्रेजी, तेलगू एवं अन्य भाषा बोलती है। उनके भाजपा में शामिल होने से जौनपुर जिले की राजनीति गरमा गई है। लोग पूर्व सांसद के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाने लगे है। वैसे भी पूर्व सांसद के नजदीकी रिश्ते कई राष्ट्रीय भाजपा नेताओं से जगजाहिर है। पूर्व सांसद धनन्जय सिंह एवं श्रीकला रेड्डी की शादी वर्ष 2017 में हुई थीं। शादी के बाद पूर्व सांसद ने लखनऊ में बहुभोज का आयोजन किया था। जिसमें प्रदेश के पांच मंत्रियों की मौजूदगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें