लोकसभा चुनाव से पहले इसे नीतीश कुमार का नया दांव माना जा रहा है। 2022 के यूपी विधानसभा के चुनाव में धनंजय सिंह जेडीयू के टिकट पर मल्हनी से चुनाव भी लड़े थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
जौनपुर जिले के बनसफा में सामान्य परिवार में जन्मे धनंजय सिंह ने 1995 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और 2008 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से परास्नातक की डिग्री हासिल की है। लखनऊ विश्वविद्यालय में मंडल कमीशन का विरोध कर धनंजय ने अपनी छात्र राजनीति को धार दी।