फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्व सांसद बीपी सरोज ने बढ़ाया जेवलिन थ्रोअर रोहित का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के अदारी डभिया निवासी एवं मैराथन धावक सभाजीत यादव गांव व देश का नाम रोशन करने वाले होनहार जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव के पैतृक गांव अदारी-डभिया में शनिवार को मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज पहुंचे। उन्होंने रोहित यादव के परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी।
विज्ञापन

अदारी डभिया निवासी एवं मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र रोहित इन दिनों पटियाला में अपने कोच के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। उनके घर पर मौजूद न होने के कारण पूर्व सांसद ने उनके पिता सभाजीत यादव का सम्मान किया और परिवार का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को बताया कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के घर तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची है, जिससे बरसात में आवागमन कठिन हो जाता है। इस पर बीपी सरोज ने सड़क निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि रोहित यादव ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंतिम प्रयास में 87.05 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने वर्ष 2022 का मीट रिकॉर्ड भी तोड़ा और वर्ष 2026 में जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया। इस प्रदर्शन के साथ वह मौजूदा सत्र के भारत के नंबर-1 जेवलिन थ्रोवर बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें