फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पूर्व मंत्री सुभाष पांडेय ने बसपा का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भैरोपुर गांव निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2007 में वह मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। तत्कालीन बसपा सरकार में संस्कृति मंत्री रहे। वर्ष 2014 में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष आनंद जी उर्फ लवकुश मोदनवाल, राजेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव केशरी, देवी प्रसाद गुप्त ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें