जौनपुर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण को पत्र भेजा है, जिसमें वह कफ सिरप मामले में वाराणसी के शुभम जायसवाल के साथ जौनपुर के भी एक व्यक्ति की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। पत्र में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि कफ सिरप मामले में अब तक कई नाम सामने आए हैं, जिनमें मुख्य आरोपी वाराणसी के शुभम जायसवाल के पीछे जौनपुर के एक व्यक्ति का हाथ है। कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों आरोपी लोगों को बंधक बनाकर पीटते दिख रहे हैं। वीडियो के अनुसार जौनपुर का आरोपी पहले मुन्ना बजरंगी के साथ था और बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जौनपुर के एक अन्य बाहुबली के साथ हो गया।