फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्व प्रमुख की बहू ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। विकासखंड रामपुर की पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नीलम राजेश सिंह की बहू करिश्मा ठाकुर ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व प्रमुख लालची महिला हैं। इनका बड़ा बेटा डॉक्टर है और जौनपुर में एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। पीड़िता का आरोप है जेठ पीड़िता पर गलत नजर रखता था। पति व जेठ नसेड़ी किस्म के हैं। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज में स्कॉर्पियो की मांग करने, प्रताड़ित करने तथा धमकी देने का भी आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया है कि उनकी सास पीड़िता को पुत्री पैदा होने पर ताना मारने सहित प्रताड़ित भी करती रहती हैं। पीड़िता करिश्मा ठाकुर कानपुर पश्चिमी से कांग्रेस से 2019 में विधानसभा का उपचुनाव लड़ चुकी हैं। साथ ही एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव व कांग्रेस की सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने यह मुकदमा कानपुर के रेल बाजार कैंट थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें