फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार अभियानों से 15,698 पौधे लगाकर तैयार किया जाएगा वन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वन विभाग की ओर से चार अभियान चलाकर 15,698 पौधे लगाकर विशिष्ट वन तैयार किए जाएंगे। इससे पर्यावरण को हरा-भरा रखने के साथ जिले के ग्रीन एरिया को बढ़ाया जा सकेगा। इसको लेकर आद्र भूमि पौधरोपण, पवित्र धारा पौधरोपण, भाई-बहन पौधरोपण, एक पौधा मां के नाम जैसे कई आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं लेकिन तिथि नहीं घोषित की गई है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से वेट लैंड एरिया (नदी व तालाब के किनारे वाले क्षेत्र) में आद्र भूमि पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत खेतासराय के गूजरताल नौली की पहचान की गई है। यहां पर करीब पांच हेक्टेयर भूमि में 5000 पौधे लगाए जाएंगे। इसी तरह पवित्र धारा पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत नदियों के किनारे भूमि चिह्नित कर पौधरोपण करना है। इसमें पवित्र धारा पौधरोपण के तहत करसावा में पांच हेक्टेयर में 8000 पौधरोपण करना है। यह स्थल सई नदी के धनेजा घाट के किनारे पड़ता है। इसी तरह भाई-बहन पौधरोपण में बक्शा रेंज के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर 2.18 हेक्टेयर में पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत दो हजार 398 पौधे लगाए जाएंगे। इसको रक्षाबंधन के दिन किया जाएगा। इसमें कोई भी भाई बहन पौधरोपण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुफ्त में पौधरोपण के बाद उनको प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। वहीं एक पौधा मां के नाम की शुरुआत की गई हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने मां के नाम पर पौधरोपण कर सकता है और उसकी रखवाली वन विभाग ही करेगा। इसके लिए वसालतपुर में 2.2 हेक्टेयर भूमि की तलाश की गई, जहां 2300 पौधे लगाए जाएंगे। हालांकि इसके लिए अभी तारीख नहीं तय की गई है। कुल मिलाकर वन विभाग का उद्देश्य है कि इससे ज्यादा से ज्यादा जंगल क्षेत्र विकसित कर पर्यावरण को संतुलित कर सके।
विज्ञापन


............................................

वर्जन ...

वन विभाग का उद्देश्य हैं कि चार प्रकार के पौधरोपण अभियान व आयोजन कर विशिष्ट वन तैयार किए जाएं। इसके लिए स्थल चिह्नित हैं तो तिथि जल्द तय कर ली जाएगी।

-प्रवीण खरे, डीएफओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें