फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क के किनारे खून से लथपथ मिले वनरक्षक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। वन विभाग में तैनात वनरक्षक रवि यादव (31) की रविवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे बनकट के कछौटा गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिले थे। पुलिस उन्हें सीएचसी बरसठी ले गई, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सकरा गांव के निवासी थे। वह करीब पांच वर्षों से बरसठी क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि रवि यादव रविवार को बनकट गांव में हुए वृक्षारोपण का जायजा लेने गए थे। वहां से बाइक से बरसठी स्थित वन विभाग कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान कछौटा गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। रात करीब आठ बजे राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी बरसठी ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय सड़क पर उनकी बाइक भी मिली। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वह बाजार से कुछ दूरी पर है। हादसे के समय वहां कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। रवि यादव के सिर और गर्दन में गंभीर चोट थी। वन विभाग के सहकर्मियों के अनुसार रवि यादव आमतौर पर बाइक चलाते समय हेलमेट पहनते थे। बताया गया कि हादसे वाले दिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें