भूकंप के खौफ के बीच मंदिरों में पूजा और मस्जिदों में दुआख्वानी का दौर भी शुरू हो गया है। मुस्लिम यूथ फोरम की ओर से मदरसा हनफिया नवाब यूसूफ अटाला पर दुआ और कुरआनख्वानी की गई।
शेरवाली मस्जिद के पेश इमाम मौलाना कारीजिया मौलाना इरशाद अहमद, मौलाना सम्सुद्दीन, मौलाना क्यामुद्दीन, मुस्तईन, उस्ताद आदि ने दुआ कराई।
मौलाना ने कहा कि अल्लाह पाक हम गुनहगारों के गुनाह माफ कर ेदे और नेपाल, भारत पर अपनी रहमत नाजिल फरमा।
बार बार जो जलजला आ रहा है उसे रोक दे, नस्ले आदम पर अपना रहम फरमा, नेपाल और हिंदुस्तान के लोगों की रक्षा फरमा, डा. हसीन बब्लू, शकील मंसूरी समेत तमाम लोगों ने जलजले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के
लिए दुआ की। इस मौके पर जफर शेरू, तनवीर गुड्डू, आशिफ मंसूरी, जफर मसूद, मो. शारिक, अजमत खां, नफीस, पप्पू, हाफिज शाह, उसैद अहमद आदि मौजूद थे। नकाब पोश महिलाओं ने भी जगह-जगह दुआ की। शीतला चौकिया में
मां शीतला का भजन कर लोगों ने जलजला रोकने के लिए पूजा अर्चना की। इस मौके पर आशीष माली समेत भोजपुरी के तमाम कलाकार भी मौजूद थे। नगर के ओलंदगंज स्थित फ्रेंड डांस क्लासेज के छात्रों ने कैंडल जलाकर हादसे
में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और पूजा अर्चना की। लोगों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की गई। इस मौके पर संस्था के निदेशक सलमान शेख, प्रदीप सेठ, सागर सिंह, बीना सिंह, राहुल आदि थे।