राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण देने के लिए सोमवार को सद्भावना पुल से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी बरसा कर सरकार ने तानाशाही का परिचय दिया है।
कहा कि बिहार में पिछड़ो के मसीहा बनने वाले नीतीश कुमार, लालू यादव और शरद यादव की मानसिकता स्पष्ट हो गई है। यूपी में मुलायम सिंह यादव की हालत भी नीतीश कुमार जैसी है।
सभी दल निषाद सामुदाय के आरक्षण के विरोधी हैं। पंचायत चुनाव में निषाद सामुदाय इसका जवाब देगा। निषाद सामुदाय को कोई गुमराह नही कर पाएगा।
जुलूस में रामभारत निषाद, दूधनाथ निषाद, सुरेंद्र कुमार, जय प्रकाश , छोटेलाल, रामराज, उषा, मनीराम आदि शामिल थे।