फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के खिलाफ फूटी नाराजगी, नारेबाजी

Sun, 11 Oct 2015 12:50 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
घुरहूपुर में शुक्रवार को बीडीसी चुनाव के दौरान रामबहादुर यादव की हत्या होने के बाद से क्षेत्र में माहौल गरमा गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया तो गुस्साए लोगों ने एक मंत्री के खिलाफ भी नाराजगी फूटी,
विज्ञापन


उनके खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने भी मंत्री का नाम लिए बिना ही कहा कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। मुख्यमंत्री को पूरी घटना से अवगत कराएंगे।

विधायक गुलाब चंद्र सरोज ने कहा कि पुलिस को किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की।शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा तो लोग सीधे कदहरा गेट के पास पहुंच गए और शव
विज्ञापन


को सड़क पर रख कर जौनपुर-केराकत मार्ग को जाम कर दिया। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए जाम की सूचना पर एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, सीओ

केराकत, सीओ सदर, इंस्पेक्टर केराकत पीएसी के साथ कदहरा चौराहे पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया।

एसपी राजू बाबू सिंह ने बताया कि  मृतक के भाई लालमन यादव की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह और बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें