खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरदेव सिंह कुशवाहा की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के रामनगर बाजार में प्यारेलाल जायसवाल किराना स्टोर की दुकान पर छापेमारी किया। इस दौरान किंग ब्रांड सरसों के तेल का नमूना लिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ग्राम भटेहरा निवासी ओमप्रकाश पांडेय ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत किया था कि रामनगर बाजार में प्यारेलाल जायसवाल किराना स्टोर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जिसपर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर देव सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान उन्होंने किंग ब्रांड सरसों के तेल का नमूना भी लिया।